जोगिंद्रनगर: समारोह में जा रहे परिवार पर रंगड़ों का हमला, तीन घायल, देखें वीडियो
बल्ह जोली पंचायत के एक परिवार पर समारोह में जाते समय रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि अन्य 10 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बल्ह जोली पंचायत के एक परिवार पर समारोह में जाते समय रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि अन्य 10 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। उपमंडल के डलाणा गलू गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय कुसमा देवी अपने 19 वर्षीय बेटे निखिल, 52 वर्षीय भाभी शीला तथा अन्य 10 लोगों के साथ जगेहड़ा गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
दोपहर बाद अचानक रंगड़ों ने पूरे समूह पर हमला कर दिया। इस हमले में कुसमा देवी, निखिल और शीला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही करवा लिया। इससे पहले भी जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने लोगों से रंगड़ों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रंगड़ों के बड़े छत्ते बने हुए हैं, वहां प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.