जोगिंद्रनगर देवता मेला: राखी गौतम, ईशांत और हारमनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड ने मचाया धमाल, झूम उठा पंडाल
जोगिंद्रनगर देवता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में राईिजंग स्टार कलाकार राखी गौतम, लोक गायक ईशांत भारद्वाज और हारमनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में राईिजंग स्टार कलाकार राखी गौतम, लोक गायक ईशांत भारद्वाज और हारमनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन किया। वहीं, प्रदेश की मशहूर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली संस्था मांडव्य कलामंच के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य नाटिका, बांठड़ा, और लोक गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। स्टार कलाकार राईिजंग स्टार राखी ने मंच पर आते ही जिंदगी पंजाबी, सूफी, पहाड़ी और देश भक्ति गीतों की झड़ी लगा कर दर्शकों को खूब झूमाया। गायक ईशांत भारद्वाज ने माए नी मेरिए शिमले दी राहें, चंबा कितनी दूर, जुगनी, तितलियां आदि गीतों से दर्शकों को खूब नचाया।
वहीं हारमनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वनमंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर राकेश कटोच के साथ जीवन ठाकुर विशेष अतिथि मौजूद रहे। मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी अतिर्थियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेला समिति अध्यक्ष एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज मुख्यातिथि की ओर से द्वीप प्रज्वलन से किया गया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर स्टार कलाकार किंग ऑफ द नाटी नाम से मशहूर लोक गायक कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। उनके साथ अरविंद राजपूत, पंकज डोगरा भी दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश भर के गायक कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।