फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Joginder of Ghumani has been living in a dhara of stone structure for 26 years in bilaspur himachal

26 सालों से पत्थरों से बने ढारे में रह रहा घुमाणी का जोगिंद्र, सरकार के दावों की खुली पोल

Fri, 23 Apr 2021 10:43 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Apr 2021 10:43 AM IST
सार

पत्थरों से बनाए ढारे में व्यक्ति 26 साल से जीवन यापन कर रहा है। लेकिन न ही किसी पंचायत पदाधिकारी और न ही किसी जन प्रतिनिधि ने इनकी हालत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाया। 

विज्ञापन
Joginder of Ghumani has been living in a dhara of stone structure for 26 years in bilaspur himachal
पत्थरों से बने ढारे में रह रहा घुमाणी का जोगिंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला के घुमारवीं हलके में एक व्यक्ति ऐसा है जो 26 साल से सरकारी तंत्र की अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। न ही इस व्यक्ति के पास रहने के लिए घर है, न ही बिजली का कोई कनेक्शन है और न ही पानी और शौचालय जैसी कोई सुविधा है। पत्थरों से बनाए ढारे में व्यक्ति 26 साल से जीवन यापन कर रहा है। लेकिन न ही किसी पंचायत पदाधिकारी और न ही किसी जन प्रतिनिधि ने इनकी हालत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाया। सरकार का हर जरूरतमंद को घर, पानी, बिजली और अन्य प्राथमिक सुविधाएं देने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


घुमाणी गांव का जोगिंद्र 26 साल से पत्थरों से बनाए गए एक खंडहर रूपी ढारे में रह रहा है। पहले जोगिंद्र की मां साथ रहती थी, लेकिन करीब 18 साल पहले उनका देहांत हो गया। परिवार में दो भाई हैं, लेकिन वे जोगिंद्र से अलग रहते हैं। उन्होंने भी कभी जोगिंद्र की हालत सुधारने का प्रयास नहीं किया। जोगिंद्र का कहना है कि वह कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से मिला और सरकार से मिलने वाली योजनाओं की मांग भी की। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने आज तक सिर्फ आश्वासन ही दिए। बामटा वार्ड के जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो वह जोगिंद्र को लेकर वीरवार को एसडीएम घुमारवीं से मिले। उन्हें पूरी समस्या बताई गई है।
विज्ञापन


पहले बकरोआ पंचायत में था गांव
पहले घुमाणी गांव बकरोआ पंचायत का हिस्सा था। मैं खुद हैरान हूं कि आज तक किसी पंचायत प्रतिनिधि ने जोगिंद्र को किसी योजना का हिस्सा क्यों नहीं बनाया। हाल ही में इस बारे में जानकारी मिली है। जोगिंद्र को हर सुविधा दिलाई जाएगी। - रेणू कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत अवारी खलीन 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed