फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jodha akbar saleem runner up in gold debut award.

आखिर कौन सी जंग हार गया 'जोधा अकबर' का सलीम

Thu, 11 Jun 2015 04:18 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
jodha akbar saleem runner up in gold debut award.

मशहूर जोधा- अकबर सीरियल में सलीम का किरदार निभा रहे रिवालसर के रवि भाटिया बेस्ट गोल्ड डेब्यू अवार्ड हासिल करने से चूक गए। रवि भाटिया कुछ हजार ऑनलाइन वोटों से अवार्ड पाने से रह गए। उन्होंने अवार्ड के लिए अन्य सात प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी।

विज्ञापन


ऑनलाइन मतों के आधार पर वह दूसरे नंबर पर रहे। रवि भाटिया का गोल्ड अवार्ड 2015 में बेस्ट एक्टर डेब्यू के लिए नामांकन हुआ था। जिसका चयन ऑनलाइन मतों के आधार पर किया जाना था। गोल्ड अवार्ड चार जून को मुंबई में हो चुका है। जिसमें ऑनलाइन मतों के आधार पर खिताब की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें हिमाचली गबरू ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

'जोधा अकबर' ने दिलाई पहचान

jodha akbar saleem runner up in gold debut award.

कुछ हजार मतों के अंतर से वह अवार्ड पाने से रह गए। हिमाचली गबरू पर दर्शकों का खूब प्यार बरसा है। रवि भाटिया ने एक छोटे से अंतराल में छोटे परदे में एक पहचान बनाई है। वह करीब सात वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जोधा- अकबर सीरियल उनके लिए बहुत अहम है। इसी के बदौलत वह दर्शकों के साथ जुड़े हुए हैं। सलीम की भूमिका निभाना पसंद आ रहा है। अवार्ड का मिलना न मिलना दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है। दर्शकों ने मुझे ऑनलाइन मतों के माध्यम से खूब प्यार दिया है। जिसके लिए मैं आभारी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed