फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job scop in CSR sector

एमबीए छात्रों को सीएसआर में भरपूर रोजगार

Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Job scop in CSR sector
एचपीयू के अंतर विषय अध्ययन विभाग के वेबिनार में वक्ताओं ने दी कॅरिअर चुनने की सलाह
विज्ञापन

हर कंपनी सीएसआर रखना अब जरूरी : सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एमबीए के विद्यार्थियों को भविष्य में कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिल्टी (सीएसआर) क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार ने अब हर कंपनी को अपने मुनाफे से दो फीसदी सामाजिक गतिविधियों पर खर्च करना जरूरी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में कंपनियों में इस क्षेत्र में नौकरियां बढ़ने की संभावनाएं हैं।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विवि के अंतर विषय अध्ययन विभाग के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिल्टी (सीएसआर) क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने दी। स्टील स्ट्रिप लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख प्रदीप सिंह ने वेबिनार में बतौर स्रोत व्यक्ति भाग लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि साल 2012 से अब तक सीएसआर कानून में काफी बदलाव हुए हैं। इसमें लिमिटेड कंपनियों को अपने मुनाफे से दो फीसदी सामाजिक गतिविधियों और कार्यों पर खर्च करना होता है। पहले यह स्वैच्छिक होता था, अब कंपनी अधिनियम- 2013 के तहत अनिवार्य हो गया है। इस कारण हर कंपनी सीएसआर फाउंडेशन बना रही हैं। इसमें एमबीए ग्रामीण विकास के छात्र कॅरिअर चुन सकते हैं। एमबीए आरडी में सीएसआर को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। प्रदीप सिंह ने बताया कि सीएसआर कानून के अनुसार कंपनियां शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक कार्य करती हैं। छात्रों को चाहिए कि इन गतिविधियों पर आधारित अपनी क्षमता और कौशल में वृद्धि करें। हिमाचल में भी सीएसआर में कॅरिअर बनाने के बहुत अवसर हैं।
विज्ञापन

हिमाचल दवा कंपनियों का दूसरा बड़ा हब
दवा कंपनियों में हिमाचल एशिया का दूसरा बढ़ा हब है। यहां जल विद्युत परियोजनाओं, सीमेंट कंपनियों में करोड़ों के सीएसआर के तहत दायित्व पूरे किए जाते हैं। इनमें रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश विवि से मास कम्यूनिकेशन, समाज शास्त्र और पीजीडीपीएम करने के बाद 2010 में एनजीओ से अपना सफर शुरू किया। इसके बाद हाइड्रो, टेक्सटाइल और अब आउटोमोबाइल में सीएसआर के तहत विभिन्न पदों पर काम किया। वेबीनार का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ. बलदेव सिंह नेगी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed