फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job of 231 BEd degree holders appointed on JBT posts is fixed, 6 thousand posts will be filled in education de

Shimla News: जेबीटी भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा लागू, शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 6,000 पद

Tue, 29 Aug 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा विभाग में 6 हजार से ज्यादा रिक्त पदों को भरने की है। कैबिनेट ने पहले ही इन पदों को भरने की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Job of 231 BEd degree holders appointed on JBT posts is fixed, 6 thousand posts will be filled in education de
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जेबीटी भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाएगा। कोर्ट के फैसले पर अध्ययन किया जा रहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जेबीटी भर्ती के लिए बीएड डिग्री धारकों को अपात्र बताया है। ऐसे में कोर्ट का फैसला लागू होने से जेबीटी के पदों पर नियुक्त 231 बीएड डिग्री धारकों की नौकरी जाना लगभग तय है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा विभाग में 6 हजार से ज्यादा रिक्त पदों को भरने की है। कैबिनेट ने पहले ही इन पदों को भरने की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


एक सितंबर को तय होगी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची एक सितंबर को तय होगी। शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में उस दिन राज्य स्तरीय छंटनी कमेटी की बैठक होगी। दुर्गम क्षेत्रों में निस्वार्थ तौर पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। पांच सितंबर को राजभवन में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षक भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक पूरी लग्न से अपना काम करते हैं। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। दुर्गम क्षेत्रों में निस्वार्थ तौर पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों की अपनी अलग भूमिका है। ऐसे अध्यापकों को प्राथमिकता के तौर पर चयनित किया जाएगा। प्रदेशभर से कई शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन किए हैं। जल्द ही उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed