फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair will be organized at mandi himachal

10वीं और 12वीं पास को नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

Wed, 03 Oct 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 03 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
job fair will be organized at mandi himachal

सूबे में दसवीं और जमा दो पास बेरोजगार युवाओं को मारुति सुजुकी इंडिया में प्रशिक्षण के साथ रोजगार का भी सुनहरा अवसर है। मंडी आईटीआई में कंपनी क्रॉफ्ट ट्रेनिंग स्कीम के तहत 12 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे इच्छुक युवा लिखित परीक्षा दे सकते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वालों के 13 अक्तूबर को साक्षात्कार होंगे। प्रतिभागियों की आयु 18 से 21 वर्ष तय की गई है। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को मारुति सुजुकी कंपनी में 2 वर्ष का प्रशिक्षण करवाया जाएगा।

विज्ञापन

ये दस्तावेज साथ लाएं       

job fair will be organized at mandi himachal

यह एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त होगा। यह प्रशिक्षण गुड़गांव और मानेसर प्लांट में दिया जाएगा। दो वर्ष पूरे होने पर 1 वर्ष का निशुल्क अप्रेंटिशिप कोर्स प्लांट में करवाया जाएगा।

कंपनी युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 11278 रुपये मानदेय के साथ एक समय का भोजन, वर्दी और जूते की निशुल्क सुविधा देगी। सूबे से इस रोजगार मेले में 80 पद भरे जाएंगे। 
 
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आईटीआई मंडी में होने वाले रोजगार मेले में अपने मूल दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। लिखित परीक्षा में चयनित होने पर 13 अक्तूबर को होने वाले साक्षात्कार में भाग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed