फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JOA paper leak case: There were no CCTV cameras in the examination hall of the aspirant and MSLM, revealed in the police investigation

जेओए पेपर लीक मामला: अभिलाषी और एमएसएलएम के परीक्षा भवन में नहीं थे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस जांच में खुलासा

Wed, 27 Apr 2022 10:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Apr 2022 10:36 PM IST
सार

नेरचौक में जिस परीक्षा केंद्र से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक हुआ है, वहां सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त नहीं हैं। जांच में पाया गया कि परीक्षा हाल में सीसीटीवी तक नहीं लगा है। वहीं एमएसएलएम कॉलेज सुंदरनगर के जिस परीक्षा भवन में परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया है, वहां भी सीसीटीवी नहीं है।

विज्ञापन
JOA paper leak case: There were no CCTV cameras in the examination hall of the aspirant and MSLM, revealed in the police investigation
सीसीटीवी(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिलाषी बीएड कॉलेज नेरचौक में जिस परीक्षा केंद्र से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक हुआ है, वहां सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त नहीं हैं। जांच में पाया गया कि परीक्षा हाल में सीसीटीवी तक नहीं लगा है। वहीं एमएसएलएम कॉलेज सुंदरनगर के जिस परीक्षा भवन में परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया है, वहां भी सीसीटीवी नहीं है। परीक्षा भवन के बाहर सीसीटीवी मौजूद है। 

विज्ञापन


पुलिस अब हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करने को पत्र लिख रही है कि क्या नियमों के अनुसार परीक्षा भवनों में सीसीटीवी होना अनिवार्य है या नहीं? रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। परीक्षा भवनों में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस जांच में दिक्कत आ रही है। बुधवार को पेपर लीक मामले के सभी आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर दिव्य ज्योति पटियाल की अदालत में पेश किया गया। यहां सभी को 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड मिली। इनमें बीते मंगलवार को गिरफ्तार अभिलाषी कॉलेज का प्रोफेसर और क्लर्क भी शामिल है। 
विज्ञापन


एमएसएलएम कॉलेज सुंदरनगर प्रबंधन ने पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी क्लर्क बलवंत को निलंबित कर दिया है। बलवंत पर सीटिंग प्लान लीक करने और आंसर चिट परीक्षार्थी को देने का आरोप है। निजी कॉलेज के आरोपी दो प्रोफेसरों और दो क्लर्कों पर कार्रवाई तय है। बीते रविवार को प्रदेश भर में 517 केंद्रों में 300 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। सुंदरनगर के निजी कॉलेज एमएसएलएम के परीक्षा केंद्र में नकल करते एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही हुई तो केंद्र अधीक्षक पर गिरेगी गाज
नेरचौक स्थित अभिलाषी बीएड कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र अधीक्षक की भूमिका पर भी पुलिस जांच कर रही है। यदि लापरवाही सामने आई तो केंद्र अधीक्षक पर भी गाज गिर सकती है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी केंद्र अधीक्षक की होती है। लापरवाही किस स्तर की है, जांच के बाद कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की परतें उधेड़ने के लिए अन्य सीसीटीवी का सहारा ले रही है जो परीक्षा केंद्रों के बाहर और मुख्य गेट पर लगे हैं। इस मामले में पुलिस गुरुवार को पुलिस फिर से सुंदरनगर एमएलएसएम कॉलेज जाकर जांच करेगी। इस मामले में एसआईटी ने भी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed