फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT Paperleak case hamirpur SIT Team interrogated prime accused Uma Azad

JOA IT Paperleak: तो क्या चेयरमैन के कमरे से लीक हुआ प्रश्नपत्र, उमा आजाद के बयान में कितनी सच्चाई

Thu, 29 Dec 2022 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 08:47 PM IST
सार

एसआईटी के सामने दिए उमा आजाद के इस बयान में कितनी सच्चाई है, इस बारे आयोग के चेयरमैन से भी पूछताछ होगी।

विज्ञापन
JOA IT Paperleak case hamirpur SIT Team interrogated prime accused Uma Azad
पेपर लीक करने की आरोपी कर्मचारी उमा आजाद- फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

एसआईटी मामले की जांच में मुख्य आरोपी उमा आजाद पर गहन पूछताछ का शिकंजा लगातार कस रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कुछ अहम बातों का खुलासा किया है। उमा ने बताया कि वह एक दिन आयोग के चेयरमैन के कमरे में गई थीं। उस दौरान चेयरमैन कमरे में नहीं थे। जबकि, चेयरमैन की टेबल पर पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी का प्रश्नपत्र पड़ा हुआ था, उसने मोबाइल से प्रश्नपत्र के फोटो खींच लिए।

विज्ञापन


बाद में यह प्रश्नपत्र लीक होकर दलाल तक पहुंच गया। एसआईटी के सामने दिए उमा आजाद के इस बयान में कितनी सच्चाई है, इस बारे आयोग के चेयरमैन से भी पूछताछ होगी। उधर, इस बारे में अमर उजाला ने आयोग के चेयरमैन डॉ. संजय ठाकुर का पक्ष जानने के लिए उन्हें तीन बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की। इस बीच, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्तर पर आयोग का कुछ रिकॉर्ड फूंकने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


दो दिन बाद कर्मचारियों को मिला कार्यालय में प्रवेश
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के कारण मंगलवार और बुधवार को आयोग के कर्मचारियों को एसआईटी ने कार्यालय में घुसने नहीं दिया। सभी कर्मचारियों ने दो दिन आयोग के बाहर परिसर में बैठ कर ड्यूटी का समय गुजारा। वीरवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के कारण एसआईटी ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी को भी कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मीडिया कर्मियों को भी गेट पर तैनात पुलिस जवानों ने वापस भेज दिया। मीडिया को आयोग के चेयरमैन, सदस्यों, अवर सचिव और ओएसडी से मिलने और बात करने की इजाजत गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed