फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   joa it paper leak hpssc hamirpur question raised over recruitments in three years vigilance start probe

JOA IT Paperleak: संदेह के घेरे में पिछले तीन वर्षों में हुईं भर्तियां, रिकॉर्ड खंगाल रही विजिलेंस

Sat, 24 Dec 2022 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

तीन सालों में आयोग के माध्यम से सैकड़ों पदों पर भर्तियां हुई हैं। पूर्व में हुईं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लीक होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए विजिलेंस अब हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
joa it paper leak hpssc hamirpur question raised over recruitments in three years vigilance start probe
कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में विजिलेंस की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पैसे लेकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी का पेपर बेचने के मामले का भंडाफोड़ होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पिछले तीन सालों में हुईं भर्तियां भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। पैसे लेकर पेपर लीक करने वाली मुख्य आरोपी ऊमा आजाद आयोग में पिछले तीन सालों से परीक्षा की गोपनीय शाखा में तैनात थी। गोपनीय शाखा से ही सभी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होती है और अंतिम रूप दिया जाता है।

विज्ञापन


तीन सालों में आयोग के माध्यम से सैकड़ों पदों पर भर्तियां हुई हैं। हालांकि, कोविड काल में लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल कुछ समय के लिए जरूर संशोधित हुआ। लेकिन पिछले तीन सालों में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, कृषि, उद्यानिकी और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों में सैकड़ों पदों पर भर्तियां हुई हैं। पूर्व में हुईं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लीक होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए विजिलेंस अब हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विजिलेंस पूर्व में हुईं भर्ती परीक्षाओं और इन परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड भी खंगालेगी। दसवीं, बारहवीं, स्नातक परीक्षाओं में प्राप्तांक और छंटनी परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की समीक्षा होगी। जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने का मामला उजागर होने के बाद पूर्व में और वर्तमान में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में भी आयोग के प्रति आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed