फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JoA IT paperleak case Hamirpur: High Court ban on arrest of driver without notice secretary

JOA IT Paperleak: बिना नोटिस सचिव के चालक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

Sat, 07 Jan 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jan 2023 10:38 AM IST
सार

 उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर विजिलेंस को पेपर लीक मामले में चालक के विरुद्ध कोई साक्ष्य या सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार करने से सात दिन पूर्व नोटिस देना होगा। 

विज्ञापन
JoA IT paperleak case Hamirpur: High Court ban on arrest of driver without notice secretary
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में आयोग के पूर्व सचिव के चालक जय चंद ठाकुर की गिरफ्तारी पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर विजिलेंस को पेपर लीक मामले में चालक के विरुद्ध कोई साक्ष्य या सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार करने से सात दिन पूर्व नोटिस देना होगा। इसके बाद ही उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे पूर्व प्रदेश उच्च न्यायालय ने उसे छह जनवरी तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी, जो शुक्रवार को खत्म हो गई।

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम सचिव के चालक को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश उच्च न्यायालय के बाहर डेरा डाले हुए थी। अब विजिलेंस का शक मजबूत हो गया है। विजिलेंस को शक है कि दलाल संजीव कुमार, शशिपाल, नितिन आजाद और निखिल आजाद के साथ पेपर लीक के इस गोरखधंधे में सचिव का चालक भी शामिल हो सकता है। वहीं शुक्रवार को हमीरपुर जिला न्यायालय ने महिला अभ्यर्थी तनु शर्मा को जमानत पर रिहा कर दिया। तनु शर्मा को 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुख्य आरोपी उमा आजाद, उसके दोनों बेटे निखिल और नितिन आजाद, नौकर नीरज, दलाल संजीव और संजीव का भाई शशिपाल अभी तक न्यायिक हिरासत में ही हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर से लंबी पूछताछ की। अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ चल रही है। वहीं एसआईटी ने पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सरकार को फाइल भेजी है। अनुमति मिलते ही उनका नाम भी एफआईआर में शामिल होगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने भी आयोग में आगामी कार्रवाई को अंजाम देने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed