जाह्नवी कपूर को मनाली में दिखी महिला की आत्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्सी के दशक की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आई हैं। वे मनाली के साइट्रस होटल में ठहरी हैं। मनाली के वन विहार में फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर को वन में सफेद वस्त्रों में गुनगुनाती एक महिला की आत्मा नजर आई। दरअसल, यह रूह आफजा फिल्म का एक सीन था। जिसे दस बार रिटेक करने के बाद ओके किया गया।
खास बात यह है कि फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव के मनाली पहुंचते ही उन पर भी शॉट फिल्माए गए। हॉरर रोमैंटिक थीम पर बन रही फिल्म में राजकुमार राव भी भूत बने हैं। वरुण शर्मा उनका साथ निभा रहे हैं। जाह्नवी को महिला का आत्मा तो नजर आई, लेकिन भूत का किरदार निभा रहे राजकुमार राव उनके साथ चलने के बावजूद उन्हें नजर नहीं आते।
शूटिंग के दौरान बारिश करने वाले बादलों ने खलनायक की भूमिका निभाई। बारिश के चलते तीन बार शूटिंग रोकनी पड़ी। शाम तक तीन ही सीन ओके हो पाए। फिल्म के स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि यह यूनिट अगले हफ्ते तक मनाली में रहेगी।
मनाली में बॉलीवुड सितारों की दस्तक से मनाली के पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पर्यटन सीजन जो अब समाप्त होने की तरफ अग्रसर था यह अब लंबा चलेगा। मनाली में फिल्म यूनिट करीब आधा महीने तक यहीं रहेगी। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को निश्चित तौर पर होगा।