फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jeep slipped in snow and fellinto trench,10 injured in rohtang

हिमाचल: बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी जीप, 10 घायल

Mon, 02 Nov 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क,केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Jeep slipped in snow and fellinto trench,10 injured in rohtang
जीप हादसा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के खंगसर में एक जीप बर्फ में फिसलने से सड़क से करीब 70 फीट नीचे जा गिरी। इससे जीप में सवार 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से आठ का उपचार जिला अस्पताल केलांग, गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक पुरुष को कुल्लू रेफर किया गया है।  पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे लाहौल के उदयपुर से मनाली की तरफ आ रही जीप गोंधला के खंगसर स्थित मूर्तिचा के पास फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से बर्फबारी में सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाकर बाद में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सड़क में बर्फ होने से घटनास्थल पहुंचने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे में घायल आठ लोगों का इलाज केलांग अस्पताल और दो को कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। एसएचओ केलांग मोती राम ने बताया कि हादसा दोपहर करीब चार बजे के आसपास हुआ था। खराब मौसम व बर्फबारी मेें हादसे के घायलों को अस्पताल लाया गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed