{"_id":"63af06dc1edd6762875d3777","slug":"jbt-trainee-commit-suicide-forest-guard-arrested-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 24 साल की जेबीटी प्रशिक्षु ने छत से कूदकर दी जान, वनरक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 24 साल की जेबीटी प्रशिक्षु ने छत से कूदकर दी जान, वनरक्षक गिरफ्तार
Fri, 30 Dec 2022 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से फोन चेक करने पर पाया कि हेमराज और हीरामणि आपस में चैट करते थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रत्ति में किराये के मकान में रह रही 24 साल की जेबीटी प्रशिक्षु ने छत से कूदकर जान दी है। उसी मकान में किराए पर रह रहे फॉरेस्ट गार्ड पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर देव राज ने की है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत हरि सिंह पुत्र गुरु वाहदर गांव छमार डाकघर मोहागी तहसील बाली चौकी जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी हीरामणि (24) जेबीटी की ट्रेनिंग करती थी। वर्तमान में वह रत्ति रोड नेरचौक पर रूप लाल के मकान में किराये के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
वीरवार देर रात मकान मालिक रूपलाल ने फोन से बताया कि आपकी बेटी लेंटर से गिर गई है। उसे जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया। जब परिवार सहित मेडिकल नेरचौक पहुंचे तो इलाज के दौरान बेटी की मृत्यु हो गई। बेटी के क्वार्टर को चेक किया तो क्वार्टर में एक हेलमेट और चाबी पाई गई।
विज्ञापन
कहा कि उनकी बेटी के पास स्कूटी नहीं थी। मकान मालिक ने हेलमेट देखा तो बताया कि तीसरी मंजिल में हेमराज नाम का व्यक्ति किरायेदार रहता है, जो वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड है। यह हेलमेट उसी का है। स्थानीय पुलिस की ओर से फोन चेक करने पर पाया कि हेमराज और हीरामणि आपस में चैट करते थे।