{"_id":"6169779223197b3a9c1d2609","slug":"jbt-batch-wise-recruitment-2021-for-810-posts-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: प्रदेश में जेबीटी के 810 पद भरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: प्रदेश में जेबीटी के 810 पद भरने की तैयारी
Fri, 15 Oct 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:27 PM IST
सार
निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगी। 5 नवंबर तक जिला उप निदेशकों को इस संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 810 जेबीटी शिक्षक भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उप निदेशकों को 50 फीसदी पद बैचवाइज और शेष 50 फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से भरने की तैयारियां शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगी। 5 नवंबर तक जिला उप निदेशकों को इस संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी भर्ती के लिए जिला बार शिक्षकों का कोटा भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से बीते दिनों विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के 4000 पद भरने का फैसला लिया गया है। उपचुनावों की घोषणा होने से पहले कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करने की अधिसूचना जारी हो गई थी। अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी शिक्षकों की जिलेवार भर्ती करने की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जिलावार भरे जाने वाले जेबीटी के पद
जिला पद
बिलासपुर 30
चंबा 100
हमीरपुर 90
कांगड़ा 130
कुल्लू 80
लाहौल-स्पीति 10
मंडी 120
शिमला 90
सिरमौर 90
सोलन 40
ऊना 30
कुल 810 पद