फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Janvadi Sangathan protest in Nahan Against israel hamas war

Sirmour: गाजा पट्टी पर हमलों का विरोध, उपायुक्त कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन

Wed, 01 Nov 2023 03:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस्राइल-फलस्तीन युद्ध के पीछे साम्राज्यवाद का सांप्रदायिक एजेंडा है।

विज्ञापन
Janvadi Sangathan protest in Nahan Against israel hamas war
जनवादी संगठनों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजा पट्टी पर लगातार हमलों के विरोध में बुधवार को नाहन में जनवादी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में डटे रहे। इस मौके पर जनवादी संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने गाजा पट्टी पर हमले बंद करने, युद्ध विराम कर शांति व्यवस्था बहाल करने, बेगुनाह बच्चे और महिलाओं पर हिंसा बंद करने, अस्पताल और स्कूलों पर हमले बंद करने के साथ-साथ मानवता पर साम्राज्यवादी हमले बंद करने जैसे नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस्राइल-फलस्तीन युद्ध के पीछे साम्राज्यवाद का सांप्रदायिक एजेंडा है और साम्राज्यवाद इस्राइल को माध्यम बनाकर इस एजेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इससे विश्व की शांति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां पर 7,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


हर मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है और अस्पतालों व स्कूलों का संयुक्त राष्ट्र के शेल्टरों पर बम फेंके जा रहे हैं, जिससे निर्मम मानवता की हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को साम्राज्यवादी आर्थिक एजेंडा शीघ्र वापस लेना चाहिए। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, आशीष कुमार,जगदीश पुंडीर, जीवन सिंह, अभय, राहुल, सचिन, मनीषा, शिवांगी, आशीष, नितेश और अशोक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed