फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jan Manch program: Minister Mahendra Singh reprimanded HRTC officer in Kullu, know the reason

जनमंच कार्यक्रम: कुल्लू में जलशक्ति मंत्री को घेरा, दभोटा में ऊर्जा मंत्री के लिए लगाए गो बैक के नारे

Sun, 01 May 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/बरोटीवाला(सोलन/ शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/बरोटीवाला(सोलन/ शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 May 2022 09:13 PM IST
सार

 कुल्लू जिले के दोहरानाला में जनमंच में पहुंचने से पहले शिल्ली राजगिरी के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का घेराव किया। दूसरी ओर सोलन जिले के दभोटा जा रहे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन की बद्दी व नालागढ़ इकाइयों ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
Jan Manch program: Minister Mahendra Singh reprimanded HRTC officer in Kullu, know the reason
जनमंच कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को सरकार ने 26वें जनमंच का आयोजन करवाया। कुल्लू जिले के दोहरानाला में जनमंच में पहुंचने से पहले शिल्ली राजगिरी के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का घेराव किया। दूसरी ओर सोलन जिले के दभोटा जा रहे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन की बद्दी व नालागढ़ इकाइयों ने काले झंडे दिखाए। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके लिए गो बैक के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन


कुल्लू जिले में मंत्री महेंद्र ठाकुर को अपने वाहन से उतरकर लोगों की समस्या सुननी पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि दोहरानाला में शिल्ली राजगिरी को जोड़ने वाले पुल का काम 2017 में शुरू हुआ है, लेकिन पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। पंचायत शिल्ली राजगिरी के प्रधान डोला राम और अन्य लोगों ने बताया कि पुल न होने से लोगों को भवन निर्माण सामग्री और अन्य सामान घोड़ों के जरिये घरों तक पहुंचानी पड़ रही है। फल और सब्जियों के सीजन में ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को कहा कि ठेकेदार को पुल जल्द करने के लिए निर्देश दें।
उधर, सोलन जिले के देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन के पदाधिकारी ईश्वर ठाकुर, दभोटा इकाई के प्रधान जयपाल चंदेल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दभोटा गांव से पहले खेल मैदान में ऊर्जा मंत्री को काले झंडे दिखाकर गो बैक के नारे लगाए। सभी लोग मंत्री के काफिले के पीछे जनमंच की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार सवर्ण आयोग गठन के नाम पर सवर्ण समाज को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26वें जनमंच में आईं 684 शिकायतें और मांगें, अधिकांश का निपटारा
 प्रदेश के सभी 12 जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हुए 26वें जनमंच कार्यक्रम में 684 शिकायतें और मांगों लोगों ने उठाईं। मंत्रियों ने अधिकांश शिकायतें और मांगें मौके पर ही निपटा दी। इस बार प्रदेश सरकार ने 27 दिन बाद ही जनमंच का आयोजन कर दिया। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ऐसा कर रही है।

ये भी उठे मुद्दे
- ऊना के दुलैहड़ में पंचायत भवन के शिलान्यास के बाद काम शुरू नहीं होने का मामला उठा
- कुल्लू में मंत्री महेंद्र ने एचआरटीसी के आरएम को लगाई फटकार, कहा, मुझे पहाड़े मत सुनाओ, कमांद मार्ग पर बस चलाओ
- शिमला के भट्ठाकुफर में मंत्री सुरेश भारद्वाज से लोगों ने कहा, अफसरों को दिन में दो बार, आम जनता को पांचवें दिन पानी क्यों
- नाहन में मंत्री बिक्रम सिंह ने अधिकारियों को कहा-साफ बात करनी और सच बोलना, वरना सजा बड़ी सख्त है

अफसरों पर बरसे मंत्री वीरेंद्र कंवर

जनमंच में ग्राम पंचायत पोलियां के लघु उद्योग चला रहे गौरव ठाकुर ने श्रम निरीक्षक पर बदसलूकी करने व उनका बार-बार चलान करने के आरोप लगाए। इस पर मंत्री बिफर पड़े और श्रम निरीक्षक नवीन धीमान और उद्योग विभाग के जिला अधिकारी अंशुल धीमान को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप ज्यादा पढ़ लिखकर कोई राजा नहीं बन गए।

कहा कि आप जानबूझकर उद्योगपतियों को तंग कर रहे हैं जोकि कतई सहन नहीं होगा। इस शिकायत का निपटारा करते हुए मंत्री कंवर ने कहा कि वह अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। जनमंच में सबसे ज्यादा शिकायत विद्युत बोर्ड की आईं। इस पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मेन ऑफ द मैच का खिताब विद्युत बोर्ड को दे दिया। इस पर सारा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed