फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jan Aushadhi Diwas: union minister Anurag said Saving of more than 20 thousand crores of patients from Jan Au

Hamirpur News: अनुराग बोले- जन औषधि केंद्रों से मरीजों की 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत

Tue, 07 Mar 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

जन औषधि दिवस के तहत मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

विज्ञापन
Jan Aushadhi Diwas: union minister Anurag said  Saving of more than 20 thousand crores of patients from Jan Au
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में कार्यक्रम आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

1 से 7 मार्च तक मनाए जा रहे जन औषधि दिवस के तहत मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों में सस्ती दवाइयां उपलब्ध होने से आम मरीजों और उनके परिजनों को बहुत बड़ी राहत मिली है। देश भर में संचालित किए जा रहे 9,000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से मरीजों को सस्ती दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री 50 से 90 प्रतिशत तक कम दामों पर उपलब्ध करवाए जा रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इन केंद्रों के कारण अभी तक मरीजों की कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत हो चुकी है। इस योजना के तहत लोगों को 1759 प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां  और 280 प्रकार के सर्जिकल उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन सभी दवाइयों व उपकरणों में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। इस दवाइयों को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त निर्माताओं से ही खरीदा जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जन औषधि केंद्र स्वरोजगार के केंद्रों के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रशिक्षित युवाओं को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पांच लाख रुपये तक की वित्तीय मदद का प्रावधान भी किया गया है। इससे हजारों प्रशिक्षित युवा सफलतापूर्वक जन औषधि केंद्रों का संचालन कर रहे हैं व अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए महिलाओं, दिव्यांगों, सेवानिवृत्त सैनिकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों, पर्वतीय क्षेत्रों एवं द्वीप समूह क्षेत्रों के लोगों के लिए भी दो लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है। इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया व जन औषधि केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जन औषधि केंद्रों की जानकारी आसानी से हासिल करके नजदीकी केंद्र से सस्ती दवाइयां व उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी अग्रिहोत्री, डॉ. रामस्वरूप शर्मा, डॉ. अभिलेष सूद, अन्य डॉक्टर व प्रशिक्षु डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ओपीएस का वादा करने वाले तीन माह से काट रहे एनपीएस का शेयर: अनुराग

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) अभी दूर की कौड़ी है। ओपीएस का वादा कर सत्ता संभालने वाली कांग्रेस सरकार ने तीन महीने से कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस का शेयर काटकर इसका संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले तीन महीने में प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया। उन्होंने केवल छीनने का ही काम किया है। लोगों की सुविधा के लिए पूर्व की सरकारों ने संस्थान खोले थे, उन्हें इस सरकार ने बंद करने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर में जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर हर माह 1500 रुपये महिलाओं के खाते में डालने का वादा भी किया था। इसके उलट सरकार खुद 1500 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। कुल्लू जिले के मणिकर्ण में हुई घटना पर्र प्रतिक्रिया देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का बार-बार यह बयान आता है कि जिस राज्य में 97 फीसदी हिंदू रहते हैं, वहां हमने हिंदुत्व की विचाराधारा को हराया। चुने हुए प्रतिनिधि का इस तरह का बयान देश के हिंदुओं का अपमान है। अनुराग ने पूछा, क्या कांग्रेस ने हिंदुओं का अपमानित करने का ठेका ले रखा है। कभी हिंदू आतंकवाद तो कभी चुनाव जीतने के बाद हिंदुओं को नीचे दिखाने का काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कानून व्यवस्था न चरमराए, इसके लिए अभी से उचित कदम उठाने होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू को नई-नई जिम्मेवारी मिली है, इसलिए वह थोड़ा संभल कर चलें। प्रदेश के हालात ठीक रहेंगे तो सबके लिए अच्छा रहेगा।

अविवाहित युवक की कहानी से की सरकार की तुलना
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते कहा कि बाबा होई थे। एक बार एक लड़के की शादी नहीं हो रही थो उसके पिता उसे बाबा के पास ले गए। बाबा के दरबार में पहुंचते ही लड़के को उसके चाचा का फोन आया कि तुम्हारी माता गुजर गईं। लड़का कहता है, वाह बाबा होई मेरी ता नी होई पर बापू दी थी खोई। 

सियासी जमीन खो चुके राहुल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अपने देश में सियासी जमीन खो चुके हैं। अब वह विदेशी मित्रों, विदेशी एजेंसियों व विदेशी समाचार पत्रों, विदेशी विवि व विदेशी जमीन से भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। विदेशी जमीन पर नौटंकी करने से राहुल गांधी केवल देश की नजरों में गिर रहे हैं। उन्हें याद रखना होगा कि वोट तो देश में ही लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माइक बंद करने के झूठे बयान पर राहुल गांधी संसद में आकर अध्यक्ष से माफी मांग चुके हैं। उत्तर-पूर्व राज्यों में भाजपा की गठबंधन वाली सरकारें बनने की हकीकत को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। दुनियाभर में नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता राहुल गांधी को चुभती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed