फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jam on the first day of the week, workers and people are troubled

Shimla News: सप्ताह के पहले दिन जाम कर्मचारी और लोग परेशान

Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jam on the first day of the week, workers and people are troubled
शिमला। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शिमला-मंडी सड़क मार्ग पर ढैंडा से लेकर शिमला तक सुबह लगे जाम से आम लोग और कर्मचारियों को परेशानी हो रही।
विज्ञापन

ढैंडा से टुटू तक सुबह सवा नौ बजे के बाद जाम लगने के कारण वाहन सरकते हुए शिमला पहुंचे। टुटू चौक पर चारों ओर से होने वाली वाहनों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक पुलिस को यातायात संचालित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद साढ़े नौ से दस बजे तक एमएलए क्वार्टर से लेकर ओल्ड बस अड्डे तक भी जाम की समस्या पेश आई। विधानसभा के पास और विक्ट्री टनल में पुलिस जवानों को ट्रैफिक चलाने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ा। घणाहट्टी से शिमला आ रहे विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि यह हर सोमवार की समस्या हो गई है। देवराज ने बताया कि वह सुबह नौ बजे घणाहट्टी से शिमला से बस में चला लेकिन बस अड्डा पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। आम दिनों में यह सफर महज आधे घंटे का है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article