{"_id":"5e70c8c88ebc3ea7cf34efdc","slug":"jalori-pass-will-soon-be-restored-for-vehicles-snow-removal-work-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द वाहनों के लिए बहाल होगा जलोड़ी दर्रा, बर्फ हटाने का काम जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द वाहनों के लिए बहाल होगा जलोड़ी दर्रा, बर्फ हटाने का काम जोरों पर
Tue, 17 Mar 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी से अवरुद्ध जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। अभी दर्रा से करीब 500 मीटर से बर्फ को हटाना बाकी रह गया है। ऐसे में बुधवार को हाईवे-305 कमे छोटे वाहनों के लिए बहाल होने की उम्मीद है। जबकि आनी की तरफ से हाईवे पहले से ही खोले दिया है। जबकि कुल्लू से दर्रा होकर जाने वाली निगम की कुल्लू-बागीपुल सोझा तक ही जा रही है। ऐसे में सवारियों को पांच किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दोनों तरफ से करीब 110 से अधिक लोगों ने दर्रा को पैदल आरपार लांघा है।
विज्ञापन
औट-आनी-सैंज हाइवे-305 पर 22 दिनों से बस सेवा बंद चल रही है। जिसका खमियाजा बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि एनएच अथॉरिटी हाइवे को बहाल करने में बर्फ हटाने में जुटा है। मगर मौसम की करवट से दर्रा बार-बार जाम होने लगा है। एनएच अथॉरिटी से सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि एनएच की मशीनरी मंगलवार को बड़ानाला से आगे निकल गई है। दर्रा खुलने का फासला मात्र 500 मीटर बच गया है। बुधवार दोपहर तक दर्रा से बर्फ हटाकर छोटे वाहनों के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो इसी सप्ताह से दर्रा होकर बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन