फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jal shakti vibhag gave 3075 rupees water bill to woman in una himachal pradesh

Una News: ढाई साल में नलका लगा नहीं, थमाया 3075 रुपये का बिल

Sat, 11 Mar 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:57 PM IST
सार

ऊषा देवी ने कहा कि करीब ढाई साल पहले उसने नलका लगाने के लिए आधार कार्ड और एक मांगपत्र दिया था। मगर आज तक उसका कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन
jal shakti vibhag gave 3075 rupees water bill to woman in una himachal pradesh
नंगलकलां में बिना कनेक्शन आए पानी का बिल दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली की नगर पंचायत टाहलीवाल के गांव नंगल कलां एक महिला को बिना पानी का कनेक्शन दिए ही पानी का बिल थमा दिया गया। वार्ड-5 निवासी ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय हेमराज ने कहा कि घर में पानी का कनेक्शन नहीं लगा है, लेकिन जलशक्ति विभाग ने उसे 3075 रुपये का पानी का बिल थमा दिया।

विज्ञापन


ऊषा देवी ने कहा कि करीब ढाई साल पहले उसने नलका लगाने के लिए आधार कार्ड और एक मांगपत्र दिया था। मगर आज तक उसका कोई अता-पता नहीं है। फरवरी के अंत में पानी का बिल जरूर आ गया। ऊषा देवी ने यह भी बताया है कि जब उसने जल शक्ति विभाग ने अधिकारियों से इस बारे में बात की तो कहा गया कि बिल आपको भरना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिकारियो ने उससे कनेक्शन काटने का आवेदन भी लिखवा लिया। ऊषा देवी ने कहा कि 10 वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो गई है और वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसने कहा कि उसका लड़का कुछ समय से बीमार रहता है और वह यह बिल नहीं भरना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों में ऊषा देवी के नाम नलका मंजूर हो चुका है। तभी ऊषा देवी को बिल आया होगा। जब दस्तावेजों में नल लगाने की मंजूरी मिल चुकी है तो विभाग को बिल देना ही पड़ेगा। - देसराज, एसडीओ, जल शक्ति विभाग हरोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed