{"_id":"5d61450c8ebc3e013b2835da","slug":"jaitley-had-came-to-tridev-sammelan-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: त्रिदेव सम्मेलन में आए थे जेटली, कार्यकर्ताओं में भरा था जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: त्रिदेव सम्मेलन में आए थे जेटली, कार्यकर्ताओं में भरा था जोश
Sun, 25 Aug 2019 12:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2017 में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में हुए त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली आए थे। इस दौरान उन्होंने जहां आगामी विधानसभा चुनावों के चलते कार्यकर्ताओं में जोश भरा था, वहीं तत्कालीन वीरभद्र सरकार पर भी ताबड़तोड़ हमले किए थे।
विज्ञापन
यह अरुण जेटली के ही सम्मेलन का असर था कि 2017 के विधानसभा चुनावों में जिला कांगड़ा से भाजपा को 11 सीटों पर विजय मिली थी। 20 जनवरी, 2017 को आयोजित हुए त्रिदेव सम्मेलन में पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनका दौरा रद्द हुआ था।
विज्ञापन
उनके स्थान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को कांगड़ा आने का मौका मिला। वहीं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने कहा कि देश ने एक अच्छा नेता खो दिया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी विशेष पैकेज मुहैया करवाए थे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली की कमी देश को हमेशा खलती रहेगी।