फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur statement in BJP Tridev Conference in thunag mandi himachal

HP Politics: जयराम बोले-4 जून को एक नहीं दो सरकारें बनेंगी, निर्दलीय विधायकों के मामले में कोर्ट जाएंगे

Fri, 29 Mar 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता आने वाले 4 जून को एक नहीं दो सरकारें चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है।

विज्ञापन
Jairam thakur statement in BJP Tridev Conference in thunag mandi himachal
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता आने वाले 4 जून को एक नहीं, दो सरकारें चुनने जा रही है। यह मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है। यहां हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी सरकार बचाने के लिए जितना मर्जी जोर लगा लें, लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है। जयराम ठाकुर अपने गृह क्षेत्र सिराज के थुनाग में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में बोल रहे थे। राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण ही ये परिस्थितियां बनी हैं, क्योंकि उनके कामकाज के तौर तरीकों से न उनके अपने विधायक खुश हैं और न कांग्रेस संगठन।

विज्ञापन


कहा कि आज मुख्यमंत्री के कारण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही चुनाव लड़ने से दूर भाग रही हैं। जयराम ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा अध्यक्ष को इस पूरे मामले में तटस्थ रहना चाहिए था और ऐसी हम उम्मीद करते थे। मगर अब तो हद हो गई है कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस सरकार से तंग आकर एक सप्ताह पहले अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन विस अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया है। अब पता चला है कि सरकार बचाने के लिए वह भी विदेश भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय में इस मामले को ले जा रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा करना सही नहीं है। विधायक अपनी इच्छा से सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed