{"_id":"6613e4984b4509554b0d63ff","slug":"jairam-thakur-said-right-now-it-is-just-a-trailer-the-full-picture-of-development-will-come-in-modi-s-third-t-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जयराम ठाकुर बोले- अभी ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जयराम ठाकुर बोले- अभी ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर
Mon, 08 Apr 2024 10:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:18 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास के काम जो देश में दिखाई दे रहे हैं, वह ट्रेलर है। पूरी पिक्चर तो मोदी के तीसरे कार्यकाल में दिखेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ रुपये की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। विकास के काम जो देश में दिखाई दे रहे हैं, वह ट्रेलर है। पूरी पिक्चर तो मोदी के तीसरे कार्यकाल में दिखेगी। कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं रहेगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र जंजैहली, जरोल और बगस्याड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जयराम ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेंद्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिए थे कि अगले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यही लक्ष्य है कि हर हाल में नरेंद्र मोदी को रोकना। कांग्रेस की राजनीति में भारत के विकास के विजन की बजाय सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकने के षड्यंत्र हैं। इसी कारण आज कांग्रेस की यह हालत हो गई है कि उसे ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि न्यायपत्र लाने वाली कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि पिछले सात दशक में देश के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस ही है। कांग्रेस की महिला विरोधी सोच सबके सामने है।
विज्ञापन