फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur said no need for Operation Lotus want to settle Sukhu on their own

Jairam Thakur In Barsar: नेता प्रतिपक्ष बोले- ऑपरेशन लोटस की जरूरत नहीं, अपने ही निपटाना चाह रहे सुक्खू को

Mon, 27 May 2024 09:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 09:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़सर में कहा कि ऑपरेशन लोटस की तो जरूरत ही नहीं है। सीएम सुक्खू के अपने ही साथी उनको निपटाना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
Jairam Thakur said no need for Operation Lotus want to settle Sukhu on their own
बड़सर में चुनावी सभा के लिए पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में ऑपरेशन लोटस की तो जरूरत ही नहीं पड़ी, अभी तो महज एक गोली दी है। सीएम सुक्खू के अपने ही साथी उनको निपटाना चाह रहे हैं, तो ऑपरेशन लोटस की क्या जरूरत। मुख्यमंत्री अपने अगल-बगल ध्यान रखें। जयराम ठाकुर ने सोमवार को बड़सर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


'सीएम सुक्खू पर सरकार बचाने का दबाव'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू पर सरकार बचाने का दबाव है और इसमें वह अकेले पड़ गए हैं। यही वजह है कि कुछ भी बोल रहे। दावा करते हुए कहा कि छह उपचुनाव भाजपा जीतेगी और फिर निर्दलीय के चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। कांग्रेस सरकार के सीपीएस की भी जल्द छुट्टी होने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं उनका हिसाब किताब गड़बड़ है, लेकिन उनका खुद का गणित ही सही नहीं है।
विज्ञापन


'कहां मिले 55 लाख रुपये'
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बड़सर में 55 लाख रुपये मिले हैं। आखिर किस थाने में यह पैसे बरामद हुए। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि आखिर 55 लाख कहां पर मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। चुनाव में 50 हजार भी मिलता है तो उसकी रिपोर्ट लिखवानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed