फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said It seems as if the last year of the government is going on

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- ऐसा लग रहा जैसे सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा

Mon, 13 Mar 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू लॉक प्रिय मुख्यमंत्री है। अपनी सरकार के खिलाफ ही विधायक बोल रहे हैं। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said It seems as if the last year of the government is going on
जिला शिमला भाजपा की आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू लॉक प्रिय मुख्यमंत्री है। अपनी सरकार के खिलाफ ही विधायक बोल रहे हैं। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रहे हैं। जिला शिमला भाजपा की आक्रोश रैली के दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहला बजट अभी पेश नहीं हुआ है और सरकार का हाल ऐसा लग रहा है कि सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है। कहा कि 25 साल से प्रदेश में निराशा का इतना माहौल नहीं देखा। कहा कि कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर, 2022 को हुआ और 12 दिसंबर से सरकार ने बदला बदली के साथ काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार के सलाहकार कौन हैं। आज प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थान बंद, 19 डिग्री कॉलेज और 286 स्कूल बंद हो गए हैं। सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है। हिमाचल एक छोटा सा प्रदेश है। यहां उप मुख्यमंत्री बनाने की क्या आवश्यकता पड़ गई। शायद इसी का नाम सरकार के लिए व्यवस्था परिवर्तन है। कहा कि मुख्यमंत्री साथी मित्रों को कैबिनेट रैंक का पद देने के मग्न हैं और पार्टी नेता अभी अपनी पोस्टिंग के इंतजार में ही हैं। रैली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, जिला अध्यक्ष विजय परमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, कुसुम सदरेट, कर्ण नंदा, डेजी ठाकुर आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन

भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस के खिलाफ राज्यपाल को सौंपे हस्ताक्षर

Jairam Thakur said It seems as if the last year of the government is going on
विधायक दल ने कांग्रेस के खिलाफ राज्यपाल को सौंपे हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक दल ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ करवाए गए हस्ताक्षर सौंपे। कहा कि कांग्रेस ने 900 से अधिक सरकारी संस्थान बंद किए हैं, इससे जनता में रोष है। यह लाखों हस्ताक्षरों के माध्यम से दिख रहा है। विधायक दल में सभी मंडलों के आए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपे गए और एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय कैबिनेट मंजूरी और बजट प्रावधानों के साथ खोले गए संस्थानों को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से बिना कैबिनेट की मंजूरी के बंद कर दिया है। यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक सतपाल सत्ती, राकेश जमवाल, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, हंसराज, त्रिलोक जम्वाल, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, रीना कश्यप, जनक राज, डीएस ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, विक्रम ठाकुर, विपिन परमार, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दीप राज कपूर, लोकिंद्र कुमार, विनोद कुमार, पूर्णचंद, प्रकाश राणा, इंद्र सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर, जेआर कटवाल, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed