{"_id":"6746d19c49a968b4aa0d6878","slug":"jairam-thakur-said-factionalism-is-at-its-peak-in-congress-cm-is-busy-in-eliminating-hollylodge-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- नाकामी का जश्न मनाने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- नाकामी का जश्न मनाने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू
Wed, 27 Nov 2024 01:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की सुक्खू सरकार व कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल लड़खड़ाते और गिरते हुए पूरा कर रही है। प्रदेश हैरान और परेशान है कि इस दो साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने राज्य को 20 साल पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस हिमाचल ऑन सेल का ऑफर लाई है। कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की बात कर रही है। सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे यह बात साफ होती है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की ओर से बोर्ड, आयोग और निगम के तीन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लाभ के पद के तहत राज्यपाल के पास चुनौती देने की बात करने पर पूछे जाने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में लीगल स्क्रूटिनी करके ही फैसला लिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीपीएस मामले की सुनवाई पर छह करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं और तीन करोड़ रुपये हाल ही की सुनवाई में दिए गए हैं। इस तरह जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार दो कदम आगे चल रही है तो चार कदम पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सेल पर है, पर्यटन निगम से संबंधित मामलों से यह स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को दो साल का बहुत समय दे दिया गया है और अब विपक्ष सरकार की नाकामियों को और आक्रामकता के साथ जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन
सवाल यह है कि इतनी नाकामी का जश्न भी कैसे मनाया जा सकता है। यह पहली ऐसी सरकार है, जिसे कांग्रेस के आलाकमान ने पहले साल ही नकार दिया था। सुक्खू सरकार के पहले साल के जश्न में कांग्रेस की सर्वेसर्वा प्रियंका गांधी शिमला में थीं और जश्न में शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने सरकार की नाकामी को जश्न के लायक नहीं समझा था।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री सुक्खू हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। वह हॉलीलॉज मुक्त कांग्रेस बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा के पांच गुटों में बंटे होने के बयान पर कहा कि भाजपा एकजुट और मजबूत है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एक गुट को ईस्ट इंडिया कंपनी कहने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू छात्र राजनीति से निकले हैं तो उन्हें चुटकुले बनाने की आदत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई और नेता भी भाजपा में आना चाहें तो उसका स्वागत है।