HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- फिर से गारंटी कार्ड पढ़ें, अपने नेताओं के भाषण सुनें मुख्यमंत्री
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हकीकत है कि कांग्रेस को सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और झूठी गारंटी देने की आदत पड़ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपने पार्टी के घोषणापत्र और पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं के बयान फिर से सुनने चाहिए कि कैसी-कैसी गारंटियां कांग्रेस ने हिमाचल को दी थीं। इसके साथ ही पार्टी मुख्यालय में पड़े वह फॉर्म भी देखने चाहिए कि किस तरह से युवाओं को स्टार्टअप फंड देने और महिलाओं से सम्मान निधि के फॉर्म भरवाए गए थे। उसे देखकर शायद उन्हें याद आ जाए कि उन्हें किसलिए प्रदेश के लोगों ने बहुमत दिया था।
शनिवार को सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अब झूठ बोलना बंद कर दें तो प्रदेश पर बहुत बड़ी मेहरबानी होगी। अब तो उनके आलाकमान और राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी मान लिया है कि झूठ बोलने के कारण और बड़े-बड़े चुनावी वायदे करने के चलते ही आज कांग्रेस की यह स्थिति हुई है। कांग्रेस की सभी राज्य सरकारों की इसी झूठ की वजह से किरकिरी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में बोले गए झूठ की वजह से आज कांग्रेस के किसी नेता और उनके बयान को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।
कांग्रेस के झूठ की वजह से आज कांग्रेस के गारंटियों की राजनीति ही समाप्त हो गई। हिमाचल और हिमाचल के नेताओं से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अब किनारा कर रहा है, लेकिन इससे कांग्रेस को मुक्ति नहीं मिलने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल के बारे में जो कहा, उनका एक-एक शब्द शत-प्रतिशत सत्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पिछले महीनों से देशभर में चर्चा में है, जिसकी वजह से हिमाचल की छवि खराब हुई है।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो बात कही है वो बिल्कुल सत्य है। हकीकत है कि कांग्रेस सत्ता को हासिल करने के लिए झूठ बोलने और झूठी गारंटी देने की आदत पड़ चुकी है। पूरे देश के सामने आज हिमाचल चर्चा का विषय क्यों बना… pic.twitter.com/u4fFwai3E9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2024
चुनावी लाभ के लिए पीएम कर रहे दुष्प्रचार : नरेश
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को लेकर देश में दुष्प्रचार किया जा रहा है। पहले हरियाणा और अब महाराष्ट्र चुनाव में प्रधानमंत्री सहित अन्य नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं। चुनावी लाभ लेने के लिए गलत तरीके से हिमाचल का जिक्र किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखी गई पोस्ट पर एतराज जताते हुए नरेश ने कहा कि भाजपा के नेता चुनावी लाभ के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए नरेश ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक है। वित्तीय अनुशासन के लिए सरकार कदम उठा रही है।
कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही 28 तारीख को वेतन और पेंशन जारी कर दी। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनधारियों को भत्ते दे दिए हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की भी जिम्मेवारी है कि प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाएं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री देश के हैं या फिर पार्टी विशेष के। यदि किसी सरकार की ऐसी स्थिति हो भी तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केंद्र सरकार को उस प्रदेश की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या प्राकृतिक आपदा के समय प्रधानमंत्री ने प्रदेश की कोई मदद की। कहा कि राज्य सरकार ने पांच चुनावी गारंटियां पूरी कर दी हैं। प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जा रही है। ओपीएस बहाली के बाद से ही प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार का नजरिया बदल गया है।