फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam govt yet not decided case of Prabodh Saxena name in charge sheet inx media case

चार्जशीट के बाद भी महत्वपूर्ण पद पर बने हुए हैं प्रबोध सक्सेना

Sat, 19 Oct 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Jairam govt yet not decided case of Prabodh Saxena name in charge sheet inx media case
फाइल फोटो

सीबीआई द्वारा आईएनएक्स मीडिया के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में चार्जशीट होने के बाद भी प्रमुख सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए हैं। जयराम सरकार अभी भी उन्हें पद से हटाने को लेकर निर्णय नहीं ले सकी है। यह तब है जब केंद्र की मोदी सरकार और जयराम सरकार दोनों ही भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद पहले केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अभियोजन स्वीकृति दिए जाने के बाद भी सक्सेना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। खास बात यह है कि सक्सेना जिस केस में फंसे हैं उसके मुख्य आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हैं। यही नहीं सक्सेना इस घोटाले के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्रालय में निदेशक के अहम पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

वहीं, घोटाले में नाम आने से लेकर चार्जशीट होने के बीच जयराम सरकार ने ऊर्जा से लेकर वित्त जैसे महत्वपूर्ण महकमे उनके हवाले कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले उन्हें हटाने की फाइल चली लेकिन सरकार के आला अधिकारियों के दबाव में ऐसा नहीं हुआ।

अब चार्जशीट होने के बाद सरकार पर एक बार फिर हटाने का दबाव है क्योंकि चार्जशीट स्वीकार होते ही वह आफिस आफ डाउटफुल इंटीग्रिटी (ओडीआई) सूची में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद अगर सक्सेना को हटाया जाता है तो सरकार की खासी किरकिरी होनी तय है।

कांग्रेस सरकार का घोटाला
आईएनएक्स घोटाला केंद्र की कांग्रेस नीत मनमोहन सरकार के दौरान हुआ था। लेकिन प्रदेश भाजपा की जयराम सरकार ही कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर को बचाने में जुटी हुई है।

खास बात यह है कि जिस चिदंबरम पर केंद्रीय एजेंसियां रहम खाने का सोच भी नहीं रही, उसी के साथी अफसरों पर प्रदेश सरकार कार्रवाई करने तक से कतरा रही है। जयराम सरकार के इसी रवैये के बाद अब सरकार की स्थिति पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed