फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat singh Negi said hp Government will make policy after suggestion and opinion from apple growers

Himachal News: जगत नेगी बोले- बागवानों से सुझाव और राय के बाद नीति बनाएगी सरकार

Fri, 10 Feb 2023 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 08:08 PM IST
सार

सेब बागवानों को उनकी फसल का मूल्य तय करने का अधिकार वाली गारंटी को लेकर चर्चा हो रही है। सरकार बागवानी मिशन को सही रूप से लागू करने और सभी बागवानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Jagat singh Negi said hp Government will make policy after suggestion and opinion from apple growers
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ठियोग में बागवानों के साथ बैठक की। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब को लेकर कांग्रेस की ओर से चुनाव के समय दी गई गारंटी सहित किसी भी गारंटी से सरकार पीछे नहीं हटी है। सेब बागवानों को उनकी फसल का मूल्य तय करने का अधिकार वाली गारंटी को लेकर चर्चा हो रही है। सरकार बागवानी मिशन को सही रूप से लागू करने और सभी बागवानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को ठियोग में बागवानों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। बागवानी मंत्री ने कहा कि वह स्वयं बागवानों से मिल रहे हैं और उनके सुझाव और राय के बाद सरकार नीतियां बनाएगी। सरकार यूनिवर्सल कार्टन और ड्रोन के प्रयोग को किसान-बागवानों के हितों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पराला मंडी में बागवानों और आढ़तियों के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

विज्ञापन


यहां बन रहे प्रोसेसिंग प्लांट, सीए स्टोर और मार्केटिंग यार्ड से बागवानी और बागवानों को लाभ हो, ये सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे बागवानों को सभी सुविधाएं मिलें, सरकार इसकी योजना बनाएगी। अधिकारियों से काम लिया जाएगा। सीजन में सड़क के किनारे खुलने वाली मंडियां नियमों और लाइसेंस के साथ खुले, यह व्यवस्था की जाएगी। बागवानों से किसी भी प्रकार की ठगी को रोकना सरकार का पहला काम होगा। उन्होंने ठियोग बाइपास के कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पूर्व पराला पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, जुब्बल कोटखाई के ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा के अलावा स्थानीय पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ठियोग में बागवानों ने बताईं समस्याएं
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पराला स्थित सेब मंडी का निरीक्षण भी किया। पराला मंडी जाते समय ठियोग विश्राम गृह में रुके बागवानी मंत्री का ठियोग ब्लॉक कांग्रेस ने स्वागत किया। इस दौरान नरेंद्र कंवर ने ठियोग के संधू और जैस में सीए स्टोर और यूनिवर्सल कार्टन, ठियोग में बागवानी विभाग की बिल्डिंग सहित किसान-बागवान के हितों से जुड़ी कई मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। बागवानी मंत्री ने शीघ्र ही इन मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed