फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Singh Negi said- 800 posts of Patwaris will be filled soon in Himachal

Himachal: जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे पटवारियाें 800 पद

Sat, 19 Oct 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2024 06:37 PM IST
सार

 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा  कि प्रदेश के सब ट्रॉपिकल एरिया में करीब 1292 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट के तहत छह हजार हेक्टेयर जमीन पर बागवानी विकसित की जाएगी। 

विज्ञापन
Jagat Singh Negi said- 800 posts of Patwaris will be filled soon in Himachal
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में पटवारियों के 800 पद शीघ्र भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सब ट्रॉपिकल एरिया में करीब 1292 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट के तहत छह हजार हेक्टेयर जमीन पर बागवानी विकसित की जाएगी। इससे लगभग 15 हजार परिवारों को लाभ होगा। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट इस इलाके के लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। शनिवार को फतेहपुर विस क्षेत्र के दौरे के बाद रैहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में राजस्व नियमों में बहुत से परिवर्तन किए हैं। रेवेन्यू एक्ट में बहुत से बदलाव किए हैं। निर्धारित समय में राजस्व तकसीम आदि करनी होगी। इसमें छह माह का समय निर्धारित किया है। ज्यादा समय लगेगा तो विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में राजस्व अदालतें शुरू की गई हैं, ताकि लोगों के राजस्व संबंधी मामलों का जल्द निपटारा हो सके। इसमें म्यूटेशन, पार्टीशन, डिमार्केशन आदि मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। राजस्व के मामले फास्ट ट्रैक की तर्ज पर किए हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में सेटलमेंट के कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इससे पूर्व राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कस्बा रैहन के जल भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य उप सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक मलेंद्र राजन के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा, उद्यान विभाग के जिला कांगड़ा के उप निदेशक डॉ. कमलशील नेगी, नायव तहसीलदार सुरजीत गुलेरिया, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विपिन लूना, सहायक अभियंता अमित रंधावा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed