फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Negi said Congress gave petition to expel three independent MLAs under anti-defection law.

HP Politics: निर्दलीय विधायकों को निष्कासित करने के लिए हिमाचल विधानसभा सचिवालय में याचिका दायर

Thu, 25 Apr 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष याचिका दायर करते हुए निर्दलियों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई मांगी है।

विज्ञापन
Jagat Negi said Congress gave petition to expel three independent MLAs under anti-defection law.
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन निर्दलीय विधायकों को निष्कासित करने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा सचिवालय में याचिका दायर की है। नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष याचिका दायर करते हुए निर्दलियों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई मांगी है। गुरुवार को राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार होने से पहले निर्दलीय किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते थे। तीनों पर भाजपा का भारी दबाव है। इसी दबाव के चलते उन्होंने त्यागपत्र दिए हैं। उनके त्यागपत्र अभी भी अध्यक्ष के पास लंबित हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के पास यह शक्ति है कि वह किसी के भी त्यागपत्र की पूरी जांच करें कि क्या वह स्वेच्छा से दिया गया है या किसी दबाव में। उनके पास त्यागपत्र स्वीकार या अस्वीकार करने का भी पूरा अधिकार है। निर्दलियों को जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार ने सुरक्षा दे रखी थी, उससे भी साफ है कि उन पर कोई दबाव है। यह पहला मामला है जहां निर्दलियों ने इस्तीफे दिए हो और उन्हें स्वीकार करवाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस के छह बागी नेता अब दागी के नाम से जाने जाएंगे।
 

विधायक जनारथा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखा पक्ष
प्रेसवार्ता में शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि उन्होंने प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने निर्दलियों की याचिका पर कोई फैसला देने से पूर्व उन्हें भी सुनने की मांग रखी है। निर्दलियों ने जिस दबाव में अपना त्यागपत्र दिया है उन्हें इसकी जानकारी पूरे तथ्यों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश होकर रखनी चाहिए। जनारथा ने कहा कि भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। भाजपा ने प्रदेश में जनमत का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या करने की जो कोशिश की है वह निंदनीय है।

विज्ञापन

अज्ञानी और मूर्ख प्रत्याशी के प्रचार में जुटे हैं जयराम : नेगी
 राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की दशा खराब हो गई है। नेता विपक्ष अज्ञानी और मूर्ख प्रत्याशी के प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो वर्ष 2014 में देश आजाद होने के बयान दे रहा है। ऐसे बयानों से बच्चों के सामान्य ज्ञान पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। चुनाव आयोग को इस बाबत संज्ञान लेना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस का हम पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ अज्ञानी लोग इनको लेकर गलत बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बयान पर पलटवार करते हुए नेगी ने कहा कि जिन्ना के साथ सावरकर और भाजपा नेताओं की आत्मा थी।
 

जिन्ना आजादी से पहले देश के नेता थे, उस समय प्रांतीय सरकारों में भाजपा के नेता भी जिन्ना के साथ थे। नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर झूठ के खजाने खत्म होने पर अब धर्म की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गारंटियों से भाजपा हतोत्साहित है। कांग्रेस के घोषणापत्र से भाजपा छटपटाहट में है। कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि सरकार देश में लोगों की जमीनों पर कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूमिहीनों को जमीन देने का जो वादा किया है, वह सरकारी जमीन का है। देश मे लैंड सीलिंग एक्ट है और इसी आधार पर अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा भूमि हो तो उसे सरकार अधिग्रहण करती है। नेगी ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed