{"_id":"a84aec064c4320d4b9a903119380c08e","slug":"iti-technical-employees-sought-grade-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई तकनीकी कर्मियों ने मांगी ग्रेड पे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई तकनीकी कर्मियों ने मांगी ग्रेड पे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 May 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आईटीआई में कार्यरत अनुदेशकों को संशोधित ग्रेड पे देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली और प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी से भी मुलाकात की।
गुलाब सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मंत्री जीएस बाली से प्रधानाचार्य के खाली 80 पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की। साथ ही बताया कि लंबे समय से डीपीसी नहीं होने के कारण 9 प्रधानाचार्यों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
संघ ने पदोन्नति और भर्ती नियमों की खामियों को भी दूर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव नरेंद्र सोनी, वरिष्ठ उप प्रधान मनोज शर्मा, उप प्रधान भूपेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव नंद किशोर डोगरा और प्रवीण शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन