फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI Mandi trainees developed solar energy bus model

तो सौर ऊर्जा से दौड़ेंगी हिमाचल में बसें, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 13 Feb 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
ITI Mandi trainees developed solar energy bus model

हिमाचल की सड़कों पर जल्द ही सौर ऊर्जा से बसें दौड़ सकती हैं। बसों की छत पर खास पैनल लगेंगे। धूप में ये पैनल सोलर एनर्जी को ऊर्जा में बदल कर बस में लगी बैटरी को रिचार्ज कर देंगे। इससे गाड़ी को रात या छाया में भी चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन


आईटीआई मंडी के प्रशिक्षुओं की ओर से यह मॉडल तैयार किया गया है। मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के विद्यार्थियों के सौर ऊर्जा बस के मॉडल को सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


तय मानकों के तहत बस संरचना प्रारूप तैयार किया गया है। इस मॉडल को बसें बनाने वाली बड़ी कंपनियों को भेजा जाएगा और प्रदेश सरकार को भी इससे अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार चार्ज नहीं करनी होगी बैटरी  

ITI Mandi trainees developed solar energy bus model

ये सौर ऊर्जा बस मॉडल बनाने वालोें की मानें कि इस प्रारूप के इस्तेमाल से ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होगा और सफर भी सस्ता होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी (ग्रेड-ए) के प्रधानाचार्य ई शिवेंद्र डोगरा ने बताया कि ये मॉडल सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स के मानकों के तहत बना है।

इसकी अप्रूवल मिल चुकी है। ऐसी नवीनीकरण ऊर्जा के इस्तेमाल से गाड़ी की बैटरी बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगी। वर्तमान में इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। ये बसें मंडी, कुल्लू और मनाली में दौड़ रही हैं।


 

यह है उद्देश्य 

ITI Mandi trainees developed solar energy bus model

आरएम मंडी गोपाल शर्मा के अनुसार इलेक्ट्रिक बस में 12 से 14 बैटरियां होती हैं। एक बैटरी एक घंटे में चार्ज होती है और 200 किलोमीटर तक चलती है। 
मोटर व्हीकल ट्रेड के अनुदेशक रविंद्र नायक ने बताया कि इस मॉडल पर समूह अनुदेशक भीम दास, लता देवी के अतिरिक्त छात्र नामत प्रवल  वर्मा, मनीश

कुमार, ललित ठाकुर, हितेश शर्मा, हितेश वर्मा, वीरेंद्र कुमार, अनमोल शर्मा, नितेश कुमार, जतिन रावत, गजराज और विशाल ने काम किया है। आधुनिक युग में विभिन्न तरह की ऑटोमोबाइल कंपनियां बीएस-4 गाड़ियों बना रही हैं। इस विषय पर विचार करते हुए सोलर बस का वर्किंग माडल तैयार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed