{"_id":"5c762904bdec22578f2aa443","slug":"iti-exam-will-be-conducted-online-this-year-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस बार ऑनलाइन होंगी आईटीआई परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस बार ऑनलाइन होंगी आईटीआई परीक्षाएं
Wed, 27 Feb 2019 11:37 AM IST
ashok chauhan
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन होंगी। प्रदेश की सभी सरकारी और निजी आईटीआई में प्रशिक्षुओं के पेपर ऑनलाइन होने से अब पेन और कागज का काम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही ऑनलाइन पेपर होने से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वहीं, इससे नकल और धांधली पर रोक लग सकेगी। आईटीआई परीक्षा के दौरान हर वर्ष नकल और धांधली की शिकायतें आती रहती हैं। अब पेपर ऑनलाइन होने से परिणामों की घोषणा में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
वहीं इस बार आईटीआई प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं भी जून माह में आयोजित होंगी। इससे पहले ये परीक्षाएं अगस्त में होती थीं। ऑनलाइन पेपर कहां होंगे, इसका अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ। तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में 46 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में 128 सरकारी और 146 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। यहां काफी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आईटीआई की परीक्षा में हर साल नकल और पर्चा लीक होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
इसी आधार पर विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में पहली बार आईटीआई प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रशिक्षुओं को अब परीक्षा देने के लिए पेन और कागज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वहीं नकल न होने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए इस बार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन होंगी। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं कहां होगी, इसका अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।