फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITBP serving the nation with honesty and bravery on Indo-Tibetan border: cm jairam

देश आईटीबीपी के बलिदान और बहादुरी का ऋणी: जयराम

Tue, 22 Sep 2020 04:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
ITBP serving the nation with honesty and bravery on Indo-Tibetan border: cm jairam
आईटीबीपी सेक्टर मुख्यालय शिमला में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस बल भारत-तिब्बत सीमा की रक्षा करने के अलावा बचाव कार्य और आतंकवाद रोधी जैसे कार्य कर रहा है। सीएम ने मंगलवार को आईटीबीपी के सेक्टर हेडक्वार्टर शिमला में फ्लैग इन सेरेमनी की अध्यक्षता की और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। कहा कि राष्ट्र आईटीबीपी के बलिदान और बहादुरी का ऋणी है। राज्य सरकार आईटीबीपी को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


कहा कि आईटीबीपी के पास एक विशेष पर्वतारोही बल है। यह विशेषकर अधिकारियों और जवानों को पर्वतारोहण और स्कीइंग में प्रशिक्षित करता है। उन्होंने उस टीम को भी बधाई दी, जिसने 22,222 फीट की ऊंचाई पर पर्वतारोहण अभियान ‘लियो पारगिल चोटी-2020’ कोड ‘नाम-योद्धा’ को फतह किया था। यह अभियान 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ ने 20 अगस्त से 5 सितंबर 2020 तक चलाया था। कहा कि सरकार स्थानीय लोगों और सशस्त्र बलों की सुविधा को सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के बुनियादी ढांचे और संचार के अन्य साधनों को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है।
विज्ञापन


हिमाचल की चीन के साथ 260 किलोमीटर सीमा लगती है। मुख्यमंत्री को लियो पारगिल ध्वज व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाद मेें मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी की प्रदर्शनी का भी दौरा किया। सेक्टर हेडक्वार्टर शिमला के उप महानिरीक्षक प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उप कमांडेंट कुलदीप सिंह और धर्मेंद्र ठाकुर की अगुवाई में माउंट लियो पारगिल अभियान के बारे में अवगत करवाया। अभियान में हेड कांस्टेबल प्रदीप नेगी, काकू कदरेटा, कांस्टेबल आशीष नेगी और अन्य भी टीम का हिस्सा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed