{"_id":"630751c109f37f2c657c7dba","slug":"itbp-jawan-of-kunihar-himachal-martyred-in-sikkim-cremated-with-military-honors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सिक्किम में कुनिहार का आईटीबीपी जवान शहीद, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सिक्किम में कुनिहार का आईटीबीपी जवान शहीद, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Thu, 25 Aug 2022 04:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
गुरुवार को आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे में लिपटी शहीद देवराज की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बोकरा पहुंचाई। यहां सैनिक सम्मान के साथ गांव के श्मशानघाट में शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
शहीद आईटीबीपी जवान देवराज को दी अंतिम विदाई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिलने में अजाड़ली पंचायत के बोकरा गांव के आईटीबीपी जवान देवराज (56) सिक्किम में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से शहीद हो गए। गुरुवार को आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे में लिपटी शहीद देवराज की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बोकरा पहुंचाई। यहां सैनिक सम्मान के साथ गांव के श्मशानघाट में शहीद को अंतिम विदाई दी गई। आईटीबीपी जवानों ने उन्हें सलामी दी। बेटे विनोद ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम थीं। देवराज के परिवार में पत्नी सत्या देवी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। बेटा विनोद भी सेना में सेवाएं दे रहा है। शहीद देवराज मेहता 36 वर्षों से आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग नॉर्थ सिक्किम के पैंगोंग में थी। 23 अगस्त को उन्हें ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में उनकी मौत की खबर सुनते ही माहौल गमगीन हो गया था।
विज्ञापन