फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   It is necessary to take approval for programs in HPU

Shimla News: एचपीयू में कार्यक्रमों के लिए मंजूरी लेना जरूरी

Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to take approval for programs in HPU
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

कर्मचारी और छात्र संगठनों पर भी लागू होंगे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में कार्यक्रम के आयोजन के लिए अब विवि प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी है। विवि ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह आदेश विवि के सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सक्रिय छात्र, कर्मचारी तथा शिक्षक संगठनों पर लागू होंगे। कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वीआईपी और उच्च पद पर आसीन लोगों को बतौर मुख्यातिथि परिसर में बुलाए जाने की सूचना भी विवि प्रशासन को देनी होगी। विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह के आदेशों पर विवि के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने सभी विभागाध्यक्षों, संस्थानों के निदेशकों और संगठनों को इस बारे में जानकारी दे दी है। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए आमंत्रित करने की सूचना और प्रशासन से कार्यक्रम आयोजन की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article