फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPS Sanjiv Ranjan Ojha may be next DGP of Himachal Pradesh

Himachal: एसआर ओझा हो सकते हैं अगले डीजीपी, अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे कुंडू

Thu, 16 Nov 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

डीजीपी कुंडू और एसआर ओझा 1989 बैच के हैं। ओझा पांच साल पहले प्रतिनियुक्ति पर गए थे। अब लौटकर हिमाचल सरकार के पास अपनी ज्वाइनिंग दे दी है।

विज्ञापन
IPS Sanjiv Ranjan Ojha may be next DGP of Himachal Pradesh
आईपीएस एसआर ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस अधिकारी एसआर ओझा हो सकते हैं। डीजीपी संजय कुंडू अप्रैल में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। कुंडू का नाम एक विवाद से जुड़ने के बीच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओझा नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। वह कुंडू के बैच के ही हैं।

विज्ञापन


इनके प्रतिनियुक्ति से लौटने से पुलिस महकमे में चर्चा है कि वरिष्ठता के चलते उन्हें डीजीपी बनाया जा सकता है। हालांकि इन दोनों से पहले 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तपन कुमार जून में सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी आईबी में वरिष्ठ पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


डीजीपी कुंडू और एसआर ओझा 1989 बैच के हैं। ओझा पांच साल पहले प्रतिनियुक्ति पर गए थे। अब लौटकर हिमाचल सरकार के पास अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। पुलिस मुख्यालय ने अभी उन्हें कोई जिम्मा नहीं सौंपा है। कुंडू के दो माह छुट्टी पर जाने पर एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed