फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ips officers promotion in himachal pradesh

Shimla News: छह आईपीएस अधिकारी पदोन्नत, तीन को सिलेक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ

Tue, 23 Jan 2024 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, वहीं तीन अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन
ips officers promotion in himachal pradesh
आईपीएस अधिकारी(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, वहीं तीन अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ दिया गया है। सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। केंद्र में सेवाएं दे रहे वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार, डीआईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला अभिषेक दुल्लर और डीआईजी एवं प्रिंसिपल पीटीसी डरोह बिमल गुप्ता को आईजी पद पर पदोन्नति किया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर यूएन मिशन पर चल रहीं वर्ष 2010 बैच की आईपीएस एसपी शुभ्रा तिवारी और एसपी जेल रंजना चौहान को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। वहीं, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, स्टेट विजिलेंस (एसआर) शिमला की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा और स्टेट विजिलेंस (एसआईयू) शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल को सिलेक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed