फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ips officer Shyam Bhagat Negi will return from central deputation, possibility of deployment on the post of DG

Himachal: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी हो सकते हैं हिमाचल के नए पुलिस प्रमुख

Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी नेगी को केंद्रीय कार्मिक अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने उन्हें पैरेंट कैडर यानी हिमाचल भेजने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
ips officer Shyam Bhagat Negi will return from central deputation, possibility of deployment on the post of DG
हिमाचल पुलिस महानिदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी हिमाचल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हो सकते हैं। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी नेगी को केंद्रीय कार्मिक अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने उन्हें पैरेंट कैडर यानी हिमाचल भेजने की मंजूरी दे दी है। फिलहाल वह नई दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। नेगी हिमाचल के किन्नौर जिले से संबंध रखते हैं। वह 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। पूर्व डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी विजिलेंस अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मई महीने में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इस पैनल में श्याम भगत नेगी के साथ अशोक तिवारी और राकेश अग्रवाल के नाम शामिल थे। वरिष्ठता सूची में श्याम भगत नेगी सबसे आगे हैं। अगर सरकार नेगी को डीजीपी बनाती है तो वह करीब 8 महीने तक हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुखिया की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम भगत नेगी वर्ष 2022 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। हिमाचल पुलिस में वह विभिन्न पदों पर रहे हैं। वहीं, आईपीएस वरिष्ठ सूची में नंबर दो पर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग हैं। वर्तमान में वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डीजीपी के पद पर तैनात हैं। इसके बाद अशोक तिवारी को हिमाचल विजिलेंस में डीजीपी पद पर तैनाती दी गई है। वर्ष 1994 बैच के अधिकारी ऋत्विक रुद्रा और राकेश अग्रवाल भी दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed