फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPS officer Santosh Patial transfer orders revised

आईपीएस संतोष पटियाल के तबादला आदेश संशोधित, अब यहां मिली तैनाती

Fri, 12 Jul 2019 09:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
IPS officer Santosh Patial transfer orders revised
आईपीएस अधिकारी संतोष पटियाल

हिमाचल कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष पटियाल पर प्रदेश सरकार की मेहरबानी जारी है। डीआईजी बनने के बाद भी करीब छह महीने तक एसएसपी कांगड़ा का कार्यभार संभालने वाले पटियाल का दो दिन पहले हुआ तबादला सरकार ने संशोधित कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले आदेश जारी होने के चौथे ही दिन सरकार ने पीटीसी डरोह में ज्वाइन करने से पहले ही पटियाल के डीआईजी उत्तर रेंज लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए। यहां तैनात रहे 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी व आईजी एकेडी फुलजले को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह का प्रधानाचार्य लगा दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने सोमवार को एसपी कांगड़ा डीआईजी संतोष पटियाल को प्रधानाचार्य पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह और यहां तैनात रही सौम्या सांबशिवन को कमांडेंट 3 आईआरबीएन पंडोह लगाए जाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आदेश ऐसे समय पर जारी किए गए हैं, जब मुख्यमंत्री गुजरात दौरे पर हैं। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार भी प्रदेश में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed