फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPS officer Sanjay Kundu removed from the post of DGP, given the responsibility of Principal Secretary of AYUS

Himachal News: संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाया, आयुष विभाग में प्रधान सचिव लगाया

Tue, 02 Jan 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली(कुुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली(कुुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन
IPS officer Sanjay Kundu removed from the post of DGP, given the responsibility of Principal Secretary of AYUS
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुक्खू सरकार ने संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटा दिया है। अब उन्हें प्रधान सचिव आयुष का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। पूर्व जयराम सरकार में भी कुंडू प्रधान सचिव के पद पर रह चुके हैं। कांगड़ा जिले के एक कारोबारी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने डीजीपी कुंडू को पद से हटाने के निर्देश थे। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को भी पद से हटाने की अधिसूचना बुधवार को जारी हो सकती है। हिमाचल हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और एसपी कांगड़ा को पदों से हटाने के आदेश दिए थे। कारोबारी की शिकायत से जुड़े मामले की जांच प्रभावित न हो, इसके लिए हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे। 4 जनवरी को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में सरकार ने मंगलवार को ही डीजीपी कुंडू को पद से हटाकर प्रधान सचिव के पद पर नियुक्ति दे दी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर 1989 कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को प्रधान सचिव आयुष नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव कार्मिक डॉ. अमनदीप गर्ग से आयुष विभाग का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेकर कुंडू को दिया गया है। पूर्व जयराम सरकार में कुंडू मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त थे। जयराम सरकार ने ही कुंडू को डीजीपी नियुक्त किया था। उधर, कुंडू हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं। कुंडू ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की हुई है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों पर किया अमल, कुंडू की छवि साफ : सुक्खू
 डीजीपी कुंडू के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया है। कुंडू ने 35 साल तक प्रदेश की सेवा की है। उनकी छवि स्वच्छ है। निष्पक्ष जांच हो, इसको देखते हुए उन्हें डीजीपी पद से हटाकर प्रधान सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कौन होगा नया डीजीपी?

उधर, नया डीजीपी की नियुक्ति को लेकर फैसला जल्द होने की संभावना है।  हिमाचल काडर के पुलिस अधिकारियों की बात करें तो इनमें वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी 1988 बैच के तपन कुमार डेका हैं। डीजीपी संजय कुंडू 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वरिष्ठता में डेका के बाद आते हैं। डेका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और उच्च पद पर आसीन हैं। कुंडू वैसे भी अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संजीव रंजन ओझा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह केंद्रीय प्रतिनियु़क्ति से लौट चुके हैं और कुंडू के बाद वरिष्ठता में सबसे आगे हैं। ओझा के बाद 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी हैं, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही हैं। उनके बाद 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हैं। वह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। उसके बाद आने वाले 1993 बैच के अनुराग गर्ग भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। इसी बैच में अशोक तिवारी और ऋत्विक रुद्र आते हैं। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल भी केंद्र से लौट चुके हैं। इसी बैच के अगले अधिकारी जहूर हैदर जैदी हैं। जैदी के बाद 1995 बैच में एसपी सिंह और एन वेणुगोपाल हैं। उनके बाद 1996 बैच में सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अजय कुमार यादव और अभिषेक त्रिवेदी हैं। इनमें से किसी एक अधिकारी को डीजीपी बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed