{"_id":"6633af19510b9800040c2854","slug":"ipl-match-tickets-were-sold-amidst-tight-security-in-dharamshala-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 Tickets: धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री, कमांडो दिखे मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2024 Tickets: धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री, कमांडो दिखे मुस्तैद
Thu, 02 May 2024 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 02 May 2024 08:51 PM IST
सार
धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच टिकटों को ऑफलाइन ब्रिकी पुलिस कमांडो के पहरे में हुई। टिकट लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कमांडो ने लाइन नहीं तोड़ने दी।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच टिकटों को ऑफलाइन ब्रिकी काउंटर आखिरकार गुरुवार को शुरू हो गया। पुलिस कमांडो के पहरे में पंजाब और चेन्नई के बीच होने मैच के टिकटों की बिक्री गई। इस दौरान पुलिस कमांडो भी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। टिकट लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कमांडो ने लाइन नहीं तोड़ने दी।
विज्ञापन
गुरुवार को 11 बजे शुरू होने वाले टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमी सुबह नौ बजे से ही लाइन में लग गए थे। ताकि उनका नंबर पहले आ जाए, लेकिन दस बजे तक स्टेडियम के बाहर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों का लंबी लाइन लग गई थी। 23 अप्रैल से पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले मैच की टिकटों की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन अधिकतर क्रिकेट प्रेमियों के ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे और लोगों में टिकट न मिलने से खासी नाराजगी भी थी।
विज्ञापन
पंजाब और आरसीबी के मैच की शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री
धर्मशाला में 9 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री भी शुरू हो गई है। अपनी तक क्रिकेट प्रेमी केवल 7500 रुपये और 12000 रुपये वाली टिकट की बुक कर सकते है। इस मैच का सस्ता टिकट ऑनलाइन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन