फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL:Eric Simmons said - Chennai Super Kings has both good and bad experiences

IPL: एरिक सिमंस बोले- अच्छा-बुरा दोनों अनुभव रखती है चेन्नई सुपर किंग्स

Sat, 04 May 2024 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2024 07:29 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि धर्मशाला का स्टेडियम बेहतरीन स्टेडियमों में शुमार है। यहां पर टीमों के लिए खेलना बेहतरीन रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी तशिंगा घायल हैं। 

विज्ञापन
IPL:Eric Simmons said - Chennai Super Kings has both good and bad experiences
एरिक सिमंस - फोटो : संवाद

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास अच्छा-बुरा दोनों प्रकार का अनुभव है। टीम लंबे समय से बेहतर कर रही है और आगे भी यही उम्मीद है। यह बात चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक कोच एरिक सिमंस ने धर्मशाला में मैच से पहले पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आईपीएल में चेन्नई लंबे समय से खेल रही है। ऐसे में टीम के पास कई प्रकार का अनुभव है। आईपीएल में इस तरह का ही खेल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का स्टेडियम बेहतरीन स्टेडियमों में शुमार है। यहां पर टीमों के लिए खेलना बेहतरीन रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी तशिंगा घायल हैं।

विज्ञापन


अब दीपक चाहर और तुषारा रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वे मैदान में जल्द ही उतरेंगे। उन्होंने कहा कि चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में स्टैंड कर रही है, लेकिन हार-जीत से स्थितियां बदल भी रही हैं। ऐसे में टीम का प्रयास है कि वह प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति को और सुधारे। उन्होंने कहा कि टीम में एमएस धोनी हैं, तो ऐसे में एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम अच्छी वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed