IPL 2023: धर्मशाला में राजस्थान रॉयल्स के जायसवाल-अश्विन ने खूब की प्रैक्टिस
शुक्रवार शाम सात बजे खेले जाने वाले पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में अपनी जीत दर्ज करने को राजस्थान की टीम ने गुरुवार शाम अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के लिए धर्मशाला स्टेडियम पहुंची राजस्थान की टीम के खिलाड़ी जहां वॉर्मअप करते दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार शाम सात बजे खेले जाने वाले पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में अपनी जीत दर्ज करने को राजस्थान की टीम ने गुरुवार शाम अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के लिए धर्मशाला स्टेडियम पहुंची राजस्थान की टीम के खिलाड़ी जहां वॉर्मअप करते दिखे। वहीं, पिछले मैच में बल्लेबाजी में नाकाम रहे यशस्वी जायसवाल और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सीधे ही अपने प्रदर्शन में सुधार करने को गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करने में जुट गए। अभ्यास सत्र के दौरान राजस्थान टीम के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर भी अभ्यास सत्र में शामिल रहे। इस दौरान राजस्थान की टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने मैदान में फुटबाल का आनंद उठाया। हालांकि दोनों टीमें आईपीएल के प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अपने अंतिम लीग मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।
धुंधली सी उम्मीद को कायम रखने धर्मशाला में भिड़ेंगी राजस्थान-पंजाब की टीमें
अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन का 66वां मैच शुक्रवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी, क्योंकि आईपीएल प्लेऑफ के लिए अभी दोनों टीमों के लिए धुंधली सी उम्मीद है। इस मैच में जो टीम जीतेगी, उस टीम का सफर बाकी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अब दोनों टीमें अपनी धुंधली से उम्मीद को कायम रखने उतरेंगी।