फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023: more craze for punjab kings xi and rajasthan royal match

IPL 2023: धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल मैच के लिए अधिक क्रेज

Sun, 23 Apr 2023 11:45 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Apr 2023 11:45 AM IST
सार

पंजाब किंग्स इलेवन, दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रायल की टीमों के मैचों में सबसे अधिक क्रेज पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल के बीच 19 मई को होने वाले मैच को लेकर है।

विज्ञापन
IPL 2023: more craze for punjab kings xi and rajasthan royal match
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 10 वर्ष बाद खेले जाने वाले आईपीएल मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा क्रेज है। पंजाब किंग्स इलेवन, दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रायल की टीमों के मैचों में सबसे अधिक क्रेज पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल के बीच 19 मई को होने वाले मैच को लेकर है। यह मैच वीकेंड से ठीक एक दिन पहले होने के कारण इस मैच के सस्ते टिकट ऑनलाइन बुकिंग साइट पर अब उपलब्ध नहीं हैं। बुकिंग साइट पर अब 1000 और 2250 रुपये के ही टिकट उपलब्ध हैं, जबकि अन्य सभी स्टैंडों के टिकट बिके हुए बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके चलते बुकिंग साइट पर इन दो स्टैंडों को छोड़कर अन्य किसी भी स्टैंड के लिए टिकट उपलब्ध नहीं हैं। 19 मई को खेले जाने वाले मैच के लिए 1000 रुपये के टिकट वाला मात्र नॉर्थ वेस्ट स्टैंड और 2250 रुपये की टिकट वाला नॉर्थ पैवेलियन स्टैंड के लिए टिकट उपलब्ध बताई जा रही है, जबकि अन्य स्टैंडों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर 17 मई को खेले जाने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल के मैच के लिए अभी भी काफी स्टैंड के टिकट उपलब्ध हैं। बुकिंग साइट पर अभी भी इस मैच के लिए 800, 1000, 1200 और 2250 रुपये वाले स्टैंड के टिकट हैं।
विज्ञापन


17 और 19 मई को होंगे दो मैच
एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन के दो मैच होने हैं। इनमें से 17 मई को पंजाब की टिकट दिल्ली कैपिटल और 19 मई को राजस्थान रायल के साथ शाम साढ़े 7.30 बजे मैच खेलेगी। 17 मई को बुधवार होने के कारण अभी तक इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री धीमी गति से चल रही है। वहीं पंजाब किंग्स इलेवन की टीम अंक तालिका में 7वें और दिल्ली कैपिटल अभी तक अंक तालिका में 10वें स्थान पर जगह बनाए हुए हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का क्रेज भी इस मैच के लिए कम ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed