फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation on tree shifting

Shimla News: रिज से छोटा हरा पेड़ गायब होने पर सीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
investigation on tree shifting
नगर निगम ने रातोंरात दौलत सिंह पार्क से रिज के दूसरे पार्क में शिफ्ट किया सरू का पेड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर बने दौलत सिंह पार्क में लगा सरू का छोटा हरा पेड़ गायब होने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।

वहीं, दौलत सिंह पार्क से गायब हुआ यह छोटा हरा पेड़ नगर निगम ने अब साथ लगते दूसरे पार्क में लगा दिया है। इससे पहले नगर निगम मंगलवार को पार्क से कोई पेड़ या पौधा हटाए जाने को लेकर इन्कार कर रहा था। यह छोटा सजावटी पेड़ रिज पर लगाई गई पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने लगा था। इसके हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला गरमाने के बाद अब निगम का कहना है कि मौके से पेड़ काटा नहीं गया, बल्कि उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इसका पूरा रखरखाव किया जाएगा। दौलत सिंह पार्क में जिस जगह से यह छोटा पेड़ जड़ समेत हटाया गया है, वहां अब गड्ढा भरकर टाइलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed