फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Interviews will be held for 150 posts on March 27 in Dehra

Kangra News: देहरा में 27 मार्च को 150 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Wed, 22 Mar 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 06:17 PM IST
सार


उपरोजगार कार्यालय देहरा में निजी कंपनी में विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार होंगे। 
 इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
Interviews will be held for 150 posts on March 27 in Dehra
नौकरी के लिए साक्षात्कार । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, बिलासपुर की ओर से पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


साक्षात्कार प्रात: 10.30 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, भार 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम और आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हर माह 15,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा और इनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, स्पीति, परवाणु और चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed