फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international yoga day 2023 yoga at Rohtang pass in Lahaul spiti himachal pradesh

Rohtang Pass: रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच 13,050 फीट की ऊंचाई पर होगा योग

Sun, 18 Jun 2023 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

विश्व योग दिवस पर 13,050 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच योग करवाया जाएगा।

विज्ञापन
international yoga day 2023 yoga at Rohtang pass in Lahaul spiti himachal pradesh
योग - फोटो : istock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समुद्र तल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में योग करवाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया जाएगा। जिले कुल्लू में आयुष विभाग 21 जून को 11 जगहों पर योगाभ्यास करवाएगा। इनमें पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा और अटल टनल रोहतांग भी शामिल हैं। बता दें कि आयुष विभाग योग दिवस के दिन हर घर आंगन योग कार्यक्रम के तहत लोगों को योग क्रियाएं सिखाएगा तथा योग के लाभों से भी अवगत करवाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने शेड्यूल बना दिया है। इसी शेड्यूल के तहत आयुष चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला कुल्लू में आयुष विभाग 20 जून तक योग शिविरों का आयोजन कर रहा है। यह योग शिविर जिला आयुष अस्पताल और 65 डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटरों के अलावा पंचायत स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब 20 से 22 हजार लोगों को सूर्य नमस्कार समेत योग की विभिन्न विधाएं सिखाई गई हैं। 21 जून को 13,050 फीट की ऊंचाई पर योग करवाने की योजना है। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर ने कहा कि जिला कुल्लू में विश्व योग दिवस के लिए 11 जगहों को चिह्नित किया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विभागीय चिकित्सक और योग प्रशिक्षक योग की विधाएं सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग समेत इन स्थानों पर होगा योग
विश्व योग दिवस पर 13,050 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच योग करवाया जाएगा। योग शिविर के लिए अटल टनल रोहतांग, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, अंतरराष्ट्रीय रोरिक आर्ट गैलरी नग्गर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (बबेली), सशस्त्र सीमा बल (शमशी), रथ मैदान ढालपुर, बागीपुल, मेला मैदान आनी, मेला मैदान सैंज, मेला मैदान बंजार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed